Mahendragarh-narnaul News:गाहड़ा में 14 व 15 को मनेगा आर्य समाज का उत्सव – Arya Samaj Festival To Be Celebrated In Gahda On The 14th And 15th
कनीना। गांव गाहड़ा स्थित आर्य समाज की ओर से 14 और 15 नवंबर को वेद मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजक मंडल सदस्य अनिल ने बताया कि उत्सव में यज्ञ, भजनोपदेश और प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए आर्य समाज की ओर से श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। स्वामी दयानंद सरस्वती ने वर्ष 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी। समाज का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सुधार व वेदों का प्रचार-प्रसार करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह रहेंगे। समाजसेवी विजय यादव भुरथला, एडवोकेट विनय यादव अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खंड कनीना विशिष्ठ अतिथि रहेंगे। सुबह आठ बजे यज्ञ होगा। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक भजनोपदेश एवं प्रवचन होंगे। इसके बाद शाम तीन से साढ़े छह बजे तक भजनोपदेश एवं प्रवचन होंगे। संवाद
