जींद। नगूरां-डाहोला रोड पर तेज रफ्तार सफेद कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गांव थुआ निवासी कीमती लाल उर्फ कीमत गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कीमती लाल ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवर हैं। आठ नवंबर की रात वह मोटरसाइकिल पर दिल्ली से अपने गांव थुआ लौट रहे थे। जब वह नगूरां से डाहोला रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही सफेद कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और उनके हाथ, पैर व सिर में चोटें आईं। संवाद