शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:ड्राफ्ट सूची से हटे नामों का होगा दोबारा सत्यापन – Names Removed From The Draft List Will

November 19, 2026


नांगल चौधरी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसडीएम उदय सिंह ने पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया।

निर्वाचन कानूनगो पवन ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए नामों का दोबारा सत्यापन करना और पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराना है।

उन्होंने बीएलओ से कहा कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं की गहनता से जांच करें जिनके नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टियों के कारण या किसी अन्य वजह से ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि कोई भी वास्तविक एवं पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें।

पवन ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान यदि ड्राफ्ट सूची से हटाया गया कोई भी पात्र मतदाता मिलता है, तो बीएलओ मौके पर ही उसका गणना प्रपत्र दोबारा भरवाएं और बिना किसी देरी के पोर्टल पर अपलोड करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X