गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महेंद्रगढ़:सतनाली नहर में पुल से पलटा ट्रैक्टर, बच्ची और महिला की मौत व तीन घायल – Tractor Overturned From Bridge Into Satnali Canal In Mahendragarh Girl And Woman Diedॉ
महेंद्रगढ़-नारनौल

महेंद्रगढ़:सतनाली नहर में पुल से पलटा ट्रैक्टर, बच्ची और महिला की मौत व तीन घायल – Tractor Overturned From Bridge Into Satnali Canal In Mahendragarh Girl And Woman Diedॉ

November 19, 2026


tractor overturned from bridge into Satnali canal In Mahendragarh girl and woman diedॉ

सांकेतिक फोटो

विस्तार

महेंद्रगढ़ के सतनाली में गांव सोहड़ी के पास नहर पर बने पुल से गुजरते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में छह वर्षीय बच्ची और 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय ट्रैक्टर में कुल पांच लोग सवार थे। 

जानकारी के अनुसार मोना (6) पुत्री अजीत और पिंकी (40) सहित परिवार के पांच लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। वे सोहड़ा जाने के लिए नहर के पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुल से सीधे नहर में जा गिरा।

हादसे में मोना और पिंकी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो लोगों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X