बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:राजकीय पीजी कॉलेज में 27 को लगेगा मेगा शिविर – Mega Camp To Be Held At Government Pg College On The 27th

November 18, 2026


नारनौल। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह दिलाने के लिए 27 नवंबर को राजकीय पीजी कॉलेज में मेगा कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप नालसा के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए की चेयरपर्सन डॉ. रितु वाईके बहल के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि कैंप में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां अधिकारी और कर्मचारी लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जरूरी सेवाओं की जानकारी देंगे।

पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने में भी मदद की जाएगी।उन्होंने जिले के लोगों, खासकर ग्रामीण और जरूरतमंद वर्ग से कैंप में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इन विभागों के लगेंगे स्टॉलकैंप में डीएलएसए, एसडीएम कार्यालय, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, कृषि, पंचायत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, रेडक्रॉस, वन विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बैंक, एलिमको, रिचा एंड क्राफ्ट और रोटरी क्लब सहित विभिन्न संस्थाएं स्टॉल लगाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X