Mahendragarh-narnaul News:शौर्य दिवस पर शहीद राव तुलाराम को किया नमन, युवाओं से देशसेवा की अपील – Departmental Action Will Be Taken In Case Of Negligence: Sdm
महेंद्रगढ़। शौर्य दिवस के अवसर पर सोमवार को राव तुलाराम चौक पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।
पूर्व विधायक नांगल चौधरी राव बहादुर सिंह और यादव सभा के प्रधान प्राचार्य लालचंद ने कहा कि 1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली बड़ी संगठित लड़ाई थी। इसमें वीर क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्हीं के बलिदान के कारण आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर शिक्षा, अच्छे संस्कार और राष्ट्रभक्ति को अपनाना चाहिए। देश की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर एडवोकेट धर्मवीर सिंह यादव, सतपाल सिंह, अभय राम यादव चेयरमैन, रामनिवास, प्रेम सरपंच, संजय राव रिवासा, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सिंह, रोहतास और हवा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
