Mahendragarh-narnaul News:बुजुर्ग को सांड़ ने मारी टक्कर, सिर फटा – Elderly Man Gored By A Bull; His Head Was Split Open
महेंद्रगढ़। शहर में आवारा गोवंशों का आतंक थम नहीं रहा। डूलाना रोड पर रविवार शाम एक सांड़ ने दयानंद (64) को टक्कर मारकर उठाया और सड़क पर पटक दिया। उनका सिर फट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
दयानंद वार्ड 6 के रहने वाले हैं और रोज बुचियावाली गोशाला जाते थे। उनके बेटे प्रमोद के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे वे घर से गोशाला जा रहे थे। तभी सड़क पर खड़े सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर राहगीर दौड़े और उन्हें बचाया।
परिजनों को सूचना दी गई जिन्होंने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत देखकर उन्हें नारनौल के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
इससे पहले 9 नवंबर को गोवंश की टक्कर से घायल गुलशन शर्मा की मौत हो गई थी। वे तीन महीने से कोमा में थे। घटना के एक हफ्ते बाद ही यह दूसरा मामला सामने आया है।
