रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:गैंगस्टर एक्ट में दो दोषियों को चार व तीन साल की सजा – Two Convicts Sentenced To Four And Three Years In Prison Under The Gangster Act

November 22, 2026


महोबा। गैंगस्टर एक्ट के 17 वर्ष पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी 2016/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट सर्वोत्तमा नगेश शर्मा ने फैसला सुनाया। दोष सिद्ध होने पर दोषी धरम सिंह को चार और देव सिंह को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों अभियुक्तों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

तत्कालीन थानाध्यक्ष श्रीनगर जमील अहमद एक नवंबर 2009 को गश्त पर क्षेत्र के भंडरा गांव पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने बताया कि गांव के स्वामीदीन, धरम सिंह व देव सिंह का संगठित गिरोह है। जिसका स्वामीदीन गैंगलीडर है। इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग डरा-धमकार धन उगाही करते हैं। इनकी समाज में दहशत है, इसके चलते कोई आवाज नहीं उठाता। इस पर पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार किया और डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए धरम सिंह व देव सिंह को सजा सुनाई जबकि स्वामीदीन ने पहले जुर्म कबूल कर लिया था और वह सजा पूरी कर चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X