मेहरानगढ़ किले में पिता ने छेड़े राजस्थानी लोकगीत के सुर, नन्ही बेटी देने लगी साथ, लोग बोले- यही है असली विरासत
Last Updated:
राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में पिता को राजस्थानी लोकगीत गाते देख छोटी बेटी भी सुर मिलाने लगी. पिता-बेटी की इस प्यारी जुगलबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बच्ची की मासूमियत और संगीत के प्रति उत्साह ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया.
पिता के साथ बेटी ने गाया राजस्थानी लोकगीत(फोटो:Instagram-@lifestyleofashish)
राजस्थान की पहचान सिर्फ यहां के महल, किले और रंग-बिरंगी संस्कृति ही नहीं, बल्कि लोकगीतों और संगीत से भी है. यहां की मिट्टी में आज भी ऐसी परंपराएं बसती हैं, जो पीढ़ियों से लोगों के दिलों तक पहुंच रही हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराने के साथ भावुक भी हो रहे हैं. वीडियो में एक पिता राजस्थान के मशहूर मेहरानगढ़ किले के बीच बैठकर लोकगीत गाते नजर आते हैं. उनके पास बैठी छोटी बेटी भी पिता की आवाज में आवाज मिलाने की कोशिश करती है. बच्ची भले ही सुरों को पूरी तरह न पकड़ पा रही हो, लेकिन उसके चेहरे का उत्साह और गाने की कोशिश लोगों का दिल जीत रही है.
मेहरानगढ़ किले में गूंज उठे लोकगीत के सुर
राजस्थान के जोधपुर स्थित मेहरानगढ़ किला अपनी शानदार बनावट, ऊंची दीवारों और ऐतिहासिक पहचान के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इसी खूबसूरत जगह पर पिता और बेटी का यह प्यारा पल देखने को मिला. पिता पूरे मन से राजस्थानी लोकगीत गा रहे थे. उनकी आवाज किले की दीवारों के बीच गूंज रही थी, वहीं पास बैठी बेटी भी उन्हें देखकर गाने लगी. बच्ची अपने पिता के सुरों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी. कभी उसकी आवाज पिता के सुर से मिलती, तो कभी वह अपने ही अंदाज में गुनगुनाने लगती. लेकिन इस छोटी-सी जुगलबंदी में जो प्यार और अपनापन नजर आया, उसने वीडियो को खास बना दिया. वहां न कोई मंच था और न ही किसी तरह की तैयारी, बस पिता अपनी कला में डूबे थे और बेटी अपने अंदाज में उनका साथ दे रही थी.
पिता को देखकर लोकगीत सीख रही है नन्ही बेटी
इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर आशीष ने रिकॉर्ड किया. उन्होंने जब पिता और बेटी को इस तरह संगीत में डूबा देखा, तो इस पल को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में पिता जिस सहजता से गा रहे हैं, उससे साफ नजर आता है कि लोकसंगीत उनके जीवन का हिस्सा है. वहीं बेटी भी अपने पिता को देखकर गाने की कोशिश करती है. बच्चे अक्सर वही सीखते हैं, जो अपने घर और आसपास देखते हैं. अगर घर में संगीत, कला और अपनी संस्कृति को प्यार दिया जाता है, तो बच्चे भी धीरे-धीरे उससे जुड़ने लगते हैं. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. पिता अपनी बेटी को बैठाकर कोई औपचारिक सीख नहीं दे रहे, बल्कि वह जो खुद कर रहे हैं, बच्ची उसे देखकर सीख रही है. यही इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात है.
View this post on Instagram
