रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट में हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव! खरीदने का प्लान है, तो जान लीजिए
ऑटो

Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट में हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव! खरीदने का प्लान है, तो जान लीजिए

November 29, 2026


Toyota ने हाल ही में Innova Hycross का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 19.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 2022 में आई इस पॉपुलर MPV के पहले मिड-लाइफ अपडेट में डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन तीनों लेवल्स पर बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा हाइलाइट है भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम, जो E20 से E85 तक इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर चल सकता है.

इसके अलावा नए वेरिएंट्स, बड़े डिजिटल स्क्रीन, केबिन में प्रीमियम अपडेट्स और कमर्शियल यूज के लिए 80 KMPH की स्पीड लिमिटर वाला ऑप्शन भी शामिल है. अगर आप नई इनोवा हाइक्रॉस खरीदने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए 5 बड़े बदलावों को जानना जरूरी है, क्योंकि ये न केवल ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बल्कि फ्यूल इकोनॉमी और यूज के हिसाब से भी कार को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं. आइए इन पांचों फैक्टर्स के बारे में जानते हैं.

नया इंजन

हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में 2.0 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन को अपग्रेड किया गया है. ये अब फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट करता है और E20 से E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकता है. भारत में ये पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल कार है. कंबाइंड पावर 197 बीएचपी तक पहुंच गई है, जबकि बैटरी को निकेल-मेटल हाइड्राइड से लिथियम-आयन में बदला गया है.

नॉन-हाइब्रिड वर्जन भी उपलब्ध है जो सिर्फ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है. ई20 फ्यूल पर कंपनी का क्लेम्ड माइलेज 22.58 किमी प्रति लीटर है, जो लॉन्ग ट्रिप के लिए फायदेमंद साबित होगा.

वेरिएंट ऑप्शन

वेरिएंट लाइनअप को पूरी तरह रीस्ट्रक्चर किया गया है. हाइब्रिड अब G-SLF, GX, VX और ZX में उपलब्ध है, जबकि नॉन-हाइब्रिड सिर्फ GX ट्रिम में आता है. हाइब्रिड की एंट्री प्राइस पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है. G-SLF 7 और 8 सीटर दोनों में उपलब्ध है. हाई वेरिएंट्स में पैनोरामिक सनरूफ, ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कलर ऑप्शन में सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक मिका और ब्लैकिश आगेहा ग्लास फ्लेक शामिल हैं.

डिजाइन अपडेट

एक्सटीरियर डिजाइन में हल्के लेकिन नजर आने वाले बदलाव किए गए हैं. फ्रंट में बड़ा और रीडिजाइन्ड ग्रिल आया है जिसमें डायमंड पैटर्न है, जो Hilux से इंस्पायर्ड लगता है. एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स में डीआरएल को इंटीग्रेट किया गया है, जो Taisor जैसे दिखते हैं. फॉग लैम्प्स की पोजीशन बदली गई है और बंपर को अपडेट किया गया है. साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही है, जबकि पीछे एलईडी टेललाइट्स में रिवीजन किया गया है. कुल मिलाकर कार का फ्रंट ज्यादा बोल्ड और मॉडर्न दिखता है.

केबिन अपडेट

प्रीमियम फील बढ़ाने के लिए अंदर कई अपडेट किए गए हैं. हाईयर वेरिएंट्स में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और उतने ही साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है. नई अपहोल्स्ट्री, पियानो ब्लैक इंसर्ट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरामिक सनरूफ उपलब्ध हैं. कैप्टन सीट वाले वर्जन में सेकंड रो के लिए टेबल और ऑटोमन फंक्शन दिए गए हैं. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सूट भी टॉप ट्रिम्स में मौजूद हैं.

80 KMPH का ऑप्शन

सबसे खास बदलाव एंट्री-लेवल G-SFL हाइब्रिड वेरिएंट में है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड स्पीड लिमिटर लगा है जो कार की अधिकतम स्पीड को 80 किमी प्रति घंटे तक सीमित करता है. ये सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के तहत ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए जरूरी है.

टोयोटा ने इसे खास तौर पर टैक्सी और कमर्शियल यूज के लिए डेवलप किया है. अन्य वेरिएंट्स में ये लिमिट नहीं है. इससे फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए कानूनी रूप से आसान और सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हो गया है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X