बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच पशु बरामद – Two Accused In A Theft Case Arrested; Five Animals Recovered

November 18, 2026


महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने पशु चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के पांच पशु बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैयालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को कुआं खेड़ा गांव से छतरपुर-झांसी हाईवे जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर प्रकाश विश्वकर्मा निवासी सौरा और जसवंत सिंह निवासी तेरा, जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया। दोनों पशु चोरी के मामले में फरार थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X