रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:टीकाकरण में लापरवाही पर अर्बन कोऑर्डिनेटर का वेतन रोका – Urban Coordinator’s Salary Withheld Over Negligence In Vaccination

November 28, 2026


महोबा। शहरी क्षेत्र में टीकाकरण की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने अर्बन कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उन्होंने बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को आशा और एएनएम के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। पीएचसी व सीएचसी में संस्थागत प्रसव की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बाल मृत्यु दर में कमी लाने, नसबंदी के लक्ष्य पूरे करने और स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर जोर दिया। ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य करते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों की मौजूदगी और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ बलराम कुमार, सीएमओ विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X