Mahoba News:मतदाता मतदान कर समझ सकेंगे ईवीएम की कार्यप्रणाली – By Casting Their Votes, Voters Will Be Able To Understand How Evms Work
महोबा/कुलपहाड़/चरखारी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरुकता करने के लिए जिले में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों का शुभारंभ हो गया है। अब मतदाता स्वयं मतदान कर मशीनों की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कलक्ट्रेट में फीता काटकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं ईवीएम से डेमो वोट डालकर मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस मौके पर एडीएम इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम सल्तनत परवीन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिले की तीनों तहसीलों में एसडीएम ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया। संवाद
