शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:मां लक्ष्मी-गणेश और सरस्वती का पूजन कर मांगी कृपा – Sought Blessings By Worshipping Goddess Lakshmi, Lord Ganesha, And Goddess Saraswati
महोबा

Mahoba News:मां लक्ष्मी-गणेश और सरस्वती का पूजन कर मांगी कृपा – Sought Blessings By Worshipping Goddess Lakshmi, Lord Ganesha, And Goddess Saraswati

November 8, 2026


Sought blessings by worshipping Goddess Lakshmi, Lord Ganesha, and Goddess Saraswati.

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

हरदोई। दिवाली पर घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, धन-वैभव और विद्या-बुद्धि की कामना की। पूजन के दौरान परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देवी-देवताओं को पुष्प, फल और मिष्ठान अर्पित किए। आरती कर परिवार की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

दिवाली पर धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के साथ बुद्धि-विवेक के देवता भगवान श्री गणेश की पूजा के साथ मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। धार्मिक, पौराणिक और व्यावहारिक तौर पर दिवाली पर धन, ऐश्वर्य और भौतिक समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक हैं। दिवाली पर माता लक्ष्मी का भगवान श्रीगणेश के साथ पूजन का विधान है। भगवान श्रीगणेश को माता लक्ष्मी का दत्तक पुत्र माना जाता है।

लक्ष्मी-गणेश के पूजन के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रसाद पान के बाद लोगों ने दीयों को घर के मंदिर के साथ ही प्रमुख स्थानों पर लगाया। लोगों ने घर की मुंडेर पर दीयों के साथ ही मोमबत्ती और बिजली वाली झालरों से घरों को जगमग किया। बच्चों के साथ बड़ों ने भी आतिशबाजी की। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी करने वाले रॉकेट के साथ ही बच्चों ने फुलझड़ी छुड़ाकर दिवाली मनाई।

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

फोटो-10-दिवाली पर्व पर सजी श्री गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति। संवाद  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X