Mahoba News:रैन बसेरों में साफ-सफाई व पर्याप्त बिस्तर की व्यवस्था की जाए – Cleanliness And Adequate Bedding Should Be Provided In Night Shelters
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में शीतलहर को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जिले के सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त बिस्तर, कंबल, पेयजल आदि आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
