रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:शॉर्ट-सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, हजारों का सामान जला – Fire Breaks Out In Two Shops Due To A Short Circuit; Goods Worth Thousands Destroyed

November 26, 2026


खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में बुधवार देर रात शॉर्ट-सर्किट से दो दुकानों में लगी आग से हजारों का सामान जल गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने घटना में करीब 90 हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

कस्बा खन्ना निवासी धीरू वर्मा की पार्लर की दुकान है। पास में रामशरण की परचून की दुकान है। रात करीब एक बजे अचानक दोनों दुकानों में आग लग गई। दुकानों के अंदर से धुआं निकलता देख वहां तैनात पीआरवी 112 पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। धीरू ने करीब 70 हजार रुपये का सामान और रामशरण ने 20 हजार का सामान जलने की बात कही। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट प्रतीत हो रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X