Mahoba News:सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत दस घायल, तीन रेफर – Ten People, Including A Father And Son, Injured In Road Accidents; Three Referred [to Another Hospital]
महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत नौ लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
शहर के रामकुंड निवासी रामबाबू (35) मंगलवार की रात बाइक से बेटे अर्पित (05) के साथ घर जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह बारीगढ़ निवासी फूलारानी, सालट निवासी आशारानी, पाठा निवासी महेंद्र, रहेलिया निवासी जागे, कबरई निवासी राहुल, रामबाई और बरबई निवासी अंकित अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिला अस्पताल में फूलारानी, रामबाबू व उसके बेटे अर्पित की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
