Mainpuri News:एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन – Excellent Performance By Students In Athletics Competition

फोटो 40 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खिलाड़ी। स्रोत महाविद्यालय
November 18, 2026

फोटो 40 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खिलाड़ी। स्रोत महाविद्यालय
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिकोहाबाद के एके कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में छात्र कैप्टन राजपूत ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और हाफ मैराथन में रजत पदक हासिल किया। विशाल बाथम ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीता। लवी राठौर ने भी 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कंचन ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।वहीं, शिवा ने ऊंची कूद में स्वर्ण और 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। बीना यादव ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आभा यादव ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण, हाफ मैराथन में रजत और 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। सुहानी राठौर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। शालिनी कुमारी ने 800 और 400 मीटर दौड़ में रजत और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।छात्रा सपना ने 5000 मीटर दौड़ में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। मुस्कान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय के सचिव नकुल सक्सेना, अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा,पुनीत चौहान, प्राचार्य डॉ. एसके निमेष, डॉ. रणवीर सिंह, राजेश चौहान, आदित्य गुप्ता, अनंत मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
November 17, 2026
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में युवा कल्याण विभाग की ओर से आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चैलेंजर ट्रैक और कल्चरल ट्रैक के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मां सरस्वती […]
November 17, 2026
युवक को बेरहमी से पीटा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के गुलाब नगर, चंदन नगर में बाइक का हैंडल टकराने से गांजे की सिगरेट गिरने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने दो दिन बाद युवक को घेरकर जमीन पर […]
November 17, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद माैर्य समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी […]
