Mandi News:तीन तरह के नशे के साथ पकड़े आरोपी की जमानत याचिका खारिज – Bail Plea Rejected For Accused Caught With Three Types Of Intoxicants
39 ग्राम चरस, 937 ग्राम भुक्की और 1.185 किलोग्राम अफीम डोडा बरामदगी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चरस, भुक्की और अफीम डोडा के साथ पकड़े हमीरपुर निवासी पवन कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश सरकाघाट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 39 ग्राम चरस, 937 ग्राम भुक्की और 1.185 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ था। वह यह सामान मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था।
बचाव पक्ष ने बरामदगी को गैर-व्यावसायिक मात्रा बताते हुए आरोपी को झूठा फंसाने की दलील दी। वहीं, सरकारी पक्ष ने कहा कि नशीले पदार्थों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है। अदालत ने माना कि धारा 37 की कठोर शर्तें लागू नहीं होतीं, लेकिन बरामदगी की गंभीरता और जांच के शुरुआती चरण को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं समझा और याचिका खारिज कर दी।
