शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:परिवार को जवान देगा 24 हजार गुजारा भत्ता – The Soldier Will Provide A Subsistence Allowance Of 24,000 To His Family

November 3, 2026


मंडी। मंडी की फैमिली कोर्ट ने बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल को पत्नी और दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए कुल 24 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। प्रधान न्यायाधीश की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

यह राशि याचिका दायर करने की तारीख 18 फरवरी 2026 से देय होगी। महिला ने अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत भरण-पोषण याचिका दायर की थी।

उसने आरोप लगाया कि पति छुट्टी पर घर आने पर मारपीट करता था और भरण-पोषण देना बंद कर दिया था। पति बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर मणिपुर में तैनात है। अदालत ने उसे समन भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे एकतरफा घोषित कर दिया गया।

पत्नी ने अदालत में अपने बयान और पंचायत की रिपोर्ट पेश की। अदालत ने माना कि पत्नी की कोई स्वतंत्र आय नहीं है और वह बच्चों की देखभाल कर रही है। पति का वेतन प्रमाण पेश नहीं किया गया, पर सातवें वेतन आयोग के आधार पर उसका मासिक वेतन कम से कम 75 हजार रुपये माना गया।

अदालत ने तीनों याचिकाकर्ताओं को कुल 24 हजार रुपये प्रतिमाह देने का आदेश दिया। आदेश की प्रति बीएसएफ कमांडिंग ऑफिसर को भेजी जाएगी, ताकि वेतन से राशि काटकर पत्नी के बैंक खाते में जमा करवाई जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X