शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mandi News:मोटे अनाजों को बढ़ावा देने में धर्मपुर एफपीओ को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार – Dharmapur Fpo Receives First Prize In The State For Promoting Millets
मंडी

Mandi News:मोटे अनाजों को बढ़ावा देने में धर्मपुर एफपीओ को मिला प्रदेश में प्रथम पुरस्कार – Dharmapur Fpo Receives First Prize In The State For Promoting Millets

November 4, 2026


Dharmapur FPO receives first prize in the state for promoting millets

एफपीओ धर्मपुर को सम्मानित करते हुए राज्यपाल। स्त्रोत- संगठन

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित

महिलाओं को रोजगार देने के प्रयासों को सराहा

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने और उनसे विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासों के लिए धर्मपुर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हमीरपुर स्थित कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय में आयोजित मिलेट्स उत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।

विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान तीन संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें दि ओरिजिनल पोटेंशियल प्राइवेट लिमिटेड हमीरपुर और प्राकृतिक खेती के लिए प्रगतिशील किसान ललित कुमार कालिया भी शामिल रहे।

एफपीओ कोदरे से आटा, लड्डू, बर्फी और चाय सहित कई उत्पाद तैयार कर रहा है। इससे दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिला है। विश्वविद्यालय भी एफपीओ के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू करेगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छह नवंबर से पाड़छू में चार दिवसीय दीपावली पूर्व मेले में एफपीओ के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X