Mandi News:यंग लीडर डायलॉग में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा – Young People Showcased Their Talent At The Young Leaders Dialogue
मंडी। भारत सरकार के मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को मंडी में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग का जिला स्तरीय तीसरा चरण आयोजित किया गया। इसमें 17 प्रतिभागियों ने ”क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट फॉर द माउंटेन रीजन” विषय पर निबंध लिखकर अपने विचार रखे। जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि मंडी से 31 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। जिला स्तरीय तीसरे चरण में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें चयनित युवा पांच दिसंबर को धर्मशाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर हिमाचल प्रदेश से पांच युवाओं का चयन होगा। ये युवा दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एडीसी की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की समिति गठित की गई है।
