शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:लावारिस कुत्तों के हमले में चार भेड़ेें घायल – Four Sheep Injured In Attack By Stray Dogs

November 1, 2026


रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठयाहूं में शनिवार सुबह 6:30 बजे लावारिस कुत्तों के झुंड ने चार भेड़ों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

कठयाहूं निवासी टेक सिंह ने अपनी भेड़ों को पशुशाला के पास बांध रखा था। इसी दौरान चार से पांच लावारिस कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया। भेड़ों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक कुत्ते भेड़ों को कई जगह काटकर घायल कर चुके थे। स्थानीय पंचायत प्रधान देवी सिंह, उपप्रधान धनीराम और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इन लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की। रिवालसर के नायब तहसीलदार कृष्ण चंद ने बताया कि हलका पटवारी को मौके पर भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट ली जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X