शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:लावारिस पशुओं को बचाने में घायल युवक को 41,321 रुपये मुआवजा – Rs 41,321 Compensation For Youth Injured While Rescuing Stray Animals

November 13, 2026


मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को छह फीसदी ब्याज सहित राशि देने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सड़क पर अचानक आए लावारिस पशुओं को बचाने के प्रयास में पिकअप के नाले में गिरने से घायल युवक को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण मंडी ने 41,321 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को याचिका दायर करने की तारीख से भुगतान तक छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।

मामला 21 जनवरी 2024 का है। थुनाग तहसील के भराड़ निवासी केवल कृष्ण अपने छोटे भाई नूतन के साथ पिता की पिकअप मरम्मत के लिए जरोल ले जा रहा था। रास्ते में आवारा पशुओं को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए और केवल कृष्ण को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। केवल कृष्ण ने पांच लाख रुपये मुआवजे की याचिका दायर की थी। बीमा कंपनी ने चालक के वैध लाइसेंस न होने का तर्क दिया, लेकिन इसे साबित नहीं कर सकी। न्यायाधिकरण ने छह दिन अस्पताल में रहने के आधार पर 6,000 रुपये परिचारक खर्च, 5,000 रुपये विशेष आहार, 321 रुपये उपचार और 30,000 रुपये दर्द एवं पीड़ा के लिए मुआवजा निर्धारित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X