शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश – Students Held A Rally To Convey A Message About Road Safety

November 3, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

Updated Tue, 03 Nov 2026 10:35 AM IST

Students held a rally to convey a message about road safety.

नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरला (खाबू) के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा क्लब के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य अरविंद ठाकुर की अध्यक्षता में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। रैली रिवालसर-दुर्गापुर सड़क से राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्कूल संपर्क मार्ग से पत्थर और कंटीली झाड़ियां हटाईं। स्कूल परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाकर एकत्रित प्लास्टिक कचरा पंचायत को सौंपा। अभियान में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X