शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:2.44 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 48.82 करोड़ रुपये – Rs 48.82 Crore Transferred To The Accounts Of 2.44 Lakh Farmers

October 30, 2026


मथुरा। पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत जिले के 244122 किसानों के खातों में 48.82 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किस्त जारी की। इसका शुक्रवार को केवीके में मुख्य कार्यक्रम हुआ। जबकि सीआईआरजी मखदूम के पीएम-किसान उत्सव में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहे।

जयंत ने कहा कि किसान सम्मान निधि से अब तक किसानों को 4.60 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने चौधरी अजित सिंह के कृषि मंत्री रहते कृषि अनुसंधान और आधुनिकीकरण के प्रयासों का उल्लेख कर वैज्ञानिक तकनीक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मथुरा के किसानों की मांगें केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

मंत्री ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त जरिया बताकर पशु एंबुलेंस और मत्स्य पालकों को केसीसी दिलाने के प्रयासों का उल्लेख किया। वहीं बकरी पालकों को एफपीओ बनाकर विपणन करने और युवाओं को कृषि आधारित रोजगार से जोड़ने की बात कही। निदेशक डॉ मनीष कुमार चेटली ने कहा कि संस्थान अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन से बकरी पालन आधारित आजीविका मजबूत कर रहा है।

इसमें पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह, विधायक योगेश नौहवार, सुभाष गर्ग व प्रदीप चौधरी गुड्डू, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख, विधानसभा अध्यक्ष जयवीर सिंह भूड़री, पूर्व जि.पं. अध्यक्ष अनूप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भारंगर, रामरसपाल सिंह पौनिया, बाबूलाल प्रमुख, कुंवर नरेंद्र सिंह, देवराज चौधरी, चेतन मलिक, मुकेश प्रमुख, नरेंद्र सिंह, रामवीर भरंगर, सुरेश भगत, रविंदर नरवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर आदि मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X