शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:आईटीआई के रोजगार मेले में 62 युवाओं को मिली नौकरी – 62 Youths Secured Jobs At The Iti Job Fair

October 31, 2026


मऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहादतपुरा में शुक्रवार को अप्रेंटिस रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में 138 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 62 का चयन किया गया। चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

रोजगार मेले में टैलेंटप सर्विस प्रा.लि., ग्रेटर नोएडा द्वारा हायर अप्लायंसेज इंडिया प्रा.लि. के लिए भर्ती की गई। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने साक्षात्कार के माध्यम से 62 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर माह रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। रोजगार मेला प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि जनपद व गैर जनपद के युवा अपनी योग्यता के अनुसार इन मेलों में भाग ले सकते हैं। इस दौरान शारदानंद राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X