Mau News:एक नवंबर को विधिक सहायता शिविर – Legal Aid Camp On November 1st
नगर पालिका सभागार में एक नवंबर को सुबह 10 बजे से वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश पर आयोजित शिविर का उद्देश्य आम जनता को विधिक रूप से सशक्त करना है। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
