Mau News:कलाकारों ने प्रस्तुत की मनोरम झांकियां – The Artists Presented Captivating Tableaus
मऊ। दीपावली के अवसर पर नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थापित की गईं लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार की रात में कर दिया गया। इस अवसर पर पांच प्रतिमाओं का विसर्जन तमसा नदी में कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते विसर्जन जुलूस में भाग लिया।
इस दौरान पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र में 16 स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। प्रतिमा स्थापना के दौरान देवी जागरण और पूजा पाठ किया गया। राजाराम का पुरा मुहल्ला स्थित मंदिर में स्थापित माँ लक्ष्मी प्रतिमा के पास सोमवार की रात में कलाकारों ने राधा- कृष्ण, छठ पर्व, महादेव की आकर्षक और मनोहारी झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। संवाद
