शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:वाहन दिलाने के नाम पर 17.22 लाख रुपये हड़पे – Rs 17.22 Lakh Swindled Under The Pretext Of Providing A Vehicle

November 8, 2026


हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी रत्नेश चौहान की शिकायत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने प्रभु नारायण यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार रत्नेश चौहान की घोसी कोतवाली के परानपुर गांव निवासी प्रभु नारायण यादव से वाहन खरीदने के लिए बातचीत हुई थी। आरोपी ने विश्वास में लेकर वाहन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। यूपीआई, बैंक खाते और चेक के माध्यम से 17 लाख 71 हजार 500 रुपये ले लिया। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने न तो वाहन दिया और न ही रकम लौटाई। कई महीनों तक टालमटोल करने के बाद जब मामला पंचायत के सामने पहुंचा, तो 23 मई 2025 को केवल 49 हजार रुपये वापस किए और शेष राशि जल्द देने का आश्वासन दिया, जिसे आज तक नहीं लौटाया। कुछ महीने बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी बची हुई रकम वापस मांगी, तो आरोपी उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X