रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:तौल शुरू कराने के लिए किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा – Farmers Create A Stir At The Sugarcane Procurement Center, Demanding The Commencement Of Weighing
मेरठ

Meerut News:तौल शुरू कराने के लिए किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा – Farmers Create A Stir At The Sugarcane Procurement Center, Demanding The Commencement Of Weighing

November 24, 2026


Farmers create a stir at the sugarcane procurement center, demanding the commencement of weighing.

खरखौदा के गांव चंदपुरा में गन्ना क्रिया केंद्र पर गन्ने से लड़े खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली (पीड़ित कि

संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। गांव चंदपुरा स्थित मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल की धीमी गति से नाराज किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि पूरे सत्र में अब तक केवल दो दिन ही गन्ने की तौल हुई है। इससे खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण गेहूं की बुवाई समय पर नहीं हो पा रही है। किसानों ने क्रय केंद्र पर नियमित तौल कराने और गन्ने का उठान तेज करने की मांग की।

किसानों ने बताया कि पहले गांव में मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र संचालित थे, लेकिन मिल अधिकारियों ने दोनों केंद्रों को मिलाकर एक कर दिया। उस समय मिल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि केंद्र पर नियमित रूप से तौल होगी और समय से इंडेंट जारी किया जाएगा। इसके बावजूद तौल की व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि यदि इसी गति से गन्ने की खरीद और उठान होता रहा तो गेहूं की बुवाई का समय निकल जाएगा। किसानों ने केंद्र पर घटतौली किए जाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि मिल अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास करने पर कोई फोन नहीं उठाता और न ही संतोषजनक जवाब दिया जाता है।

मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे किसानों ने तौल शुरू कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर मुख्य गन्ना प्रबंधक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तत्काल तौल सुचारु कराई। साथ ही किसानों को जल्द ही अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X