Mirzapur News:घर पर पटाखे फेंकने के लिए हुए विवाद में मारपीट, 10 पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered On 10 For Assault In Dispute Over Throwing Firecrackers At House
अदलहाट। गयासपुर गांव में दीपावली पर घर में पटाखा फेंकने के लिए हुए विवाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष किशन के तरफ से चार और दूसरे पक्ष अरविंद की ओर से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात पांच -पांच लोगों के खिलाफ मार पीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना के गयासपुर गांव निवासी एक पक्ष से किशन का आरोप है कि आठ नवंबर की रात वह दरवाजे पर पटाखा जला रहा था कि गांव के ही अरविंद, लवकुश, कमलेश , दुर्गावती और महिमा आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद का आरोप है कि आठ नवंबर कि रात 10 बजे नागेश उसके घर में पटाखे जलाकर फेंक रहा था। मना करने पर नागेश, बाबूलाल, करण, किशन, रोशन गाली देते हुए मारपीट करने लगे। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष वैद्य नाथ सिंह ने बताया कि पटाखा छोड़ने के लिए हुए विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच-पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
