शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:पूजा-अर्चना के साथ गोवर्धन्नाथजू मेले का आगाज – Govardhannathju Fair Begins With Prayers And Worship
महोबा

Mahoba News:पूजा-अर्चना के साथ गोवर्धन्नाथजू मेले का आगाज – Govardhannathju Fair Begins With Prayers And Worship

November 11, 2026

चरखारी (महोबा)। धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के मेला गोवर्धन्नाथजू का 143वां मेला सोमवार से शुरू हो गया। परंपरागत तरीके से मेले का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस मेले में बुंदेली लोककला संस्कृति के कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी।

कस्बा के ऐतिहासिक मेले की शुरुआत तत्कालीन महाराज मलखान सिंह ने सन् 1883 में की थी। तब से मेला निरंतर चला रहा है। 143वें मेले का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा और चेयरमैन मंजू कुशवाहा ने पूजन व भगवान की आरती कर किया। इसस पहले भगवान गोवर्धन्नाथजू की सवारी सदर मंदिर से मेला मंदिर के लिए प्रस्थान हुई। मेला मंदिर में स्थापना के बाद गोवर्धन्नाथजू और गुमान बिहारी मंदिर के पुजारी सुरेंद्र गुरुदेव ने मंत्रोच्चारण कर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। 20 नवंबर को एकादशी पूजन के साथ भगवान के भव्य शृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां पर एसडीएम अवनीश तिवारी, कोतवाल राहुल मिश्रा, रामपाल कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खान, मेला प्रभारी संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना आदि रहे।

मेले में आयोजित होंगे यह कार्यक्रम

धार्मिक कार्यक्रम के तहत 18 से 24 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ, 26 नवंबर से दो दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा, 17 से 26 नवंबर तक रामलीला का आयोजन होगा। 27 नवंबर को आल्हा गायन, 28 नवंबर को बुंदेली लोकगीत व लोकनृत्य, 29 नवंबर को बूगी-बूगी डांस, 30 नवंबर को ब्लाइंड कलाकारों का आर्केस्ट्रा, एक दिसंबर को भजन संध्या, दो दिसंबर को बरसाने की होली, तीन दिसंबर को जवाबी कीर्तन, चार दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पांच दिसंबर को बूगी-बूगी डांस, छह दिसंबर को राजा जय सिंह के लोकगीत, आठ दिसंबर को भक्ति आर्केस्ट्रा, नौ दिसंबर को बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। दिन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में एक से छह दिसंबर तक अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट, दो दिसंबर को मेहंदी रचाओ, तीन दिसंबर को रंगोली सजाओ, चार दिसंबर को कबड्डी, पांच व छह दिसंबर को अखिल भारतीय दंगल का आयोजन होगा।

फोटो 10 एमएएचपी 14 परिचय-पूजन-अर्चन के साथ गोवर्धन्नाथजू मेले का शुभारंभ करते एमएलसी, विधायक व

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X