Mirzapur News:दलित साहित्य की वैचारिकता का सीडीओ ने किया विमोचन – The Cdo Unveiled The Ideology Of Dalit Literature
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने केबी पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज लिखित पुस्तक दलित साहित्य की वैचारिकता का विमोचन किया।
मुख्य विकास अधिकारी व महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक वीके सिंह ने पुस्तक की विषयवस्तु और लेखन शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति साहित्य जगत और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने लेखक के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों की चेतना और वैचारिक संघर्ष को रेखांकित करने वाला ऐसा साहित्य वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुस्तक के लोकार्पण पर प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार द्विवेदी और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
