Mahoba News:देशी शराब की दुकान में आग से साढ़े तीन लाख का नुकसान – Fire At A Country Liquor Shop Causes A Loss Of 3.5 Lakh Rupeesfire At A Country Liquor Shop Causes A Loss Of 3.5 Lakh Rupees
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के सिचौरा गांव में रविवार की रात देशी शराब की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी शराब की पेटियां, जरूरी सरकारी दस्तावेज व अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए। घटना में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
छानीकलां निवासी दुकान संचालक दीप प्रकाश तिवारी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि रात के समय अचानक आग लगने से वहां रखीं देशी शराब की पेटियां जल गईं। पीड़ित ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की क्षति होने की बात कही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकान संचालक की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (संवाद)
