Mirzapur News:समाधान दिवस में आठ अधिकारी रहे अनुपस्थित, नहीं हो सका निस्तारण – Eight Officers Were Eight Officers Were Absent In The Resolution Day, Could Not Be Resolvedeight Officers Were Absent In The Resolution Day, Could Not Be Resolvedabsent In The Resolution Day, Could Not Be Resolved
लालगंज। तहसील लालगंज में शनिवार को मनाए गए संपूर्ण समाधान दिवस में आठ विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इससे संबंधित विभागों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस पर एसडीएम अजीत कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अपेक्षा की है। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया गया।
इसमें जिला गन्ना अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला उद्यान अधिकारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम अजीत कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि संबंधित अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से उनके विभागों से जुड़े प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
यह शासन की मंशा के विपरीत होने के साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना है। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। संवाद
