शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:हलिया में खाद उतारकर लौट रहे ट्रक और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत – Two Killed In Collision Between Truck And Bike Returning From Unloading Fertilizer In Haliya
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:हलिया में खाद उतारकर लौट रहे ट्रक और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत – Two Killed In Collision Between Truck And Bike Returning From Unloading Fertilizer In Haliya

November 7, 2026

-एक की हालत गंभीर, घायल मंडलीय चिकित्सालय रेफर

हलिया, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के पंवारी कला प्लांटेशन पुल के पास शुक्रवार को खाद उतारकर लौट रहे ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में रामशृंगार वर्मा (25) और बबुलेश कोल (20) की मौत हो गई। हादसे में रामशृंगार वर्मा के भाई नेता वर्मा (20) की हालत गंभीर है। घायल को पीएचसी हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के बंजारी कलां गांव निवासी रामशृंगार भाई नेता वर्मा और पड़ोसी बबुलेश के साथ बाइक से गड़बड़ा पुल गया था। लौटते समय पवारी कलां प्लांटेशन पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से बाइक टकरा गई। ट्रक सिकटा साधन सहकारी समिति से खाद उतारकर लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक रामशृंगार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायल नेता और बबुलेश कोल को पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। डॉ विमल कुमार ने बबुलेश कोल को मृत घोषित कर दिया। नेता वर्मा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रामशृंगार की मौत के बाद पिता महादेव वर्मा और बबुलेश के पिता मुन्ना कोल का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामशृंगार छह भाइयों में चौथे नंबर पर था, जबकि बबुलेश छह भाइयों में सबसे छोटा था।

वर्जन

ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

राजीव कुमार श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष

हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कला प्लांटेशन पुल के पास ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X