शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:गुलजार रहे बाजार, 40 करोड़ का हुआ कारोबार – Markets Remained Abuzz; Business Worth 40 Crore Was Transacted
महोबा

Mahoba News:गुलजार रहे बाजार, 40 करोड़ का हुआ कारोबार – Markets Remained Abuzz; Business Worth 40 Crore Was Transacted

November 7, 2026

= किसी ने बाइक, कार तो किसी ने चांदी का सिक्का खरीदकर मनाया शगुन

= ऑटोमोबाइल, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रॉनिक व बर्तन बाजार में रही सर्वाधिक भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। पांच दिन तक चलने वाले रोशनी के पर्व दिवाली की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। धनतेरस पर बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। किसी ने बाइक, कार तो किसी ने सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन खरीदे। धनतेरस पर जनपद में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जो पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना है। इससे व्यापारियों और कारोबारियों में खुशी दिखी।

धनतेरस को लेकर प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में रही। ग्रामीण क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने स्टील व पीतल के बर्तनों की खरीदारी की। सराफा व्यापारी शिवकुमार सोनी, शिव नारायण आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री चांदी के नए और पुराने सिक्कों की हुई। कुछ लोगों ने चांदी के बर्तन व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदीं। एक ग्राम के सोने के सिक्के भी लोगों ने खूब पसंद किए।

बाइक और चार पहिया वाहनों के 20 से अधिक शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार रहे। करीब 35 चार पहिया व 700 से अधिक बाइकें और स्कूटी की बिक्री हुई। राघव होंडा के प्रोपराइटर विशाल बोहरा ने बताया कि एक सप्ताह पहले से धनतेरस को लेकर बाइकों की बुकिंग की गई थी। 50 से अधिक बाइकें व स्कूटी बिकी। इसी तरह साहू मोटर्स और लक्ष्मी मोटर्स में 150 से अधिक बाइकों की बिक्री हुई।

सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में नजर आई। मोबाइल, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि सर्वाधिक बिके। दुकानदार शेख अफजल, अभिषेक, शहजाद ने बताया कि दस से 25 हजार के मोबाइलों की मांग सबसे ज्यादा रही। दिवाली तक और अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। सभी सेक्टर के बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ नजर आई। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस में पिछले वर्ष की अपेक्षा डेढ़ गुने का कारोबार हुआ। पिछले वर्ष धनतेरस पर पूरे बाजार में 30 करोड़ का कारोबार हुआ था। जो इस बार 40 करोड़ तक पहुंच गया।

—————–

खूब बिकीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

महोबा। दिवाली पर्व को लेकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। बाजार में 50 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मंगाई गई हैं, जो ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। दुकानदार दिव्यांश हरदया, अज्जू ने बताया कि मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मंगाई गई हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस बार मूर्तियां और पूजन सामग्री की खरीद को लेकर ग्राहकों में उत्साह दिख रहा है। (संवाद)

—————–

वाहनों का रहा डायवर्जन, नहीं लगा जाम

महोबा। धनतेरस और दिवाली को लेकर तीन दिन के लिए मुख्य बाजार का रूट डायवर्ट किया गया। ऊदल चौक व छजमनपुरा से बाजार के लिए वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रही। इक्का-दुक्का बाइकें ही निकलतीं नजर आईं। इससे जाम की स्थिति नहीं बन सकी। मुख्य बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ रविकांत गोंड, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। (संवाद)

फोटो 06 एमएएचपी 10 परिचय-सराफा दुकान से सोने-चांदी के सिक्के व आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X