रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:ढकोली सीएचसी में बनेगा मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर – A Modular Operation Theatre Will Be Built At The Dhakoli Chc

November 25, 2026


जीरकपुर। ढकौली स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए दूसरी मंजिल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने नक्शे मंजूर कर दिए हैं।

अब निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नई मंजिल पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों और डॉक्टरों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।

हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बुधवार को सीएचसी ढकौली में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित दूसरी मंजिल पर आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अलग-अलग ओपीडी कक्ष, डॉक्टरों के लिए विशेष कमरे और मरीजों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इससे अस्पताल में उपचार सुविधाओं का विस्तार होगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

बैठक में अस्पताल में लंबे समय से खाली पड़े सर्जन के पद को भरने का मुद्दा भी उठाया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X