शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:पंचमुखी शिव मंदिर में बनेगा छठ पूजा के लिए तालाब, 21 को होगा तुलसी विवाह – A Pond For Chhath Puja Will Be Constructed At The Panchmukhi Shiva Temple; Tulsi Vivah Will Take Place On The 21st

November 6, 2026


A pond for Chhath Puja will be constructed at the Panchmukhi Shiva Temple; Tulsi Vivah will take place on the 21st.

नयागांव। नगर के प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में इस बार भी छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी छठ व्रतियों के लिए परिसर में एक विशेष तालाब का निर्माण करवाएगी। मंदिर के प्रधान राजकुमार फौजी ने यह जानकारी दी। मंदिर कमेटी ने नगर के सभी छठ पूजा मनाने वाले भक्तों से 15 नवंबर को मंदिर पहुंचकर पूजा में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही, 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर मंदिर में तुलसी माता का विवाह धूमधाम से आयोजित होगा। मंदिर कमेटी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह भी 21 नवंबर को करवाने का निर्णय लिया है। कमेटी विवाह की सारी व्यवस्था करेगी और उसका खर्च भी उठाएगी। यह विवाह बच्चों के माता-पिता और परिवार की रजामंदी से किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X