शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:प्रदूषण और ठंड से बढ़े सांस के मरीज, रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे 70 लोग – Rise In Respiratory Patients Due To Pollution And Cold; 70 People Visiting The Opd Daily

November 14, 2026


20 से 30 मरीजों को प्रतिदिन इमरजेंसी में देना पड़ रहा उपचार, दो से तीन को गंभीर हालत में करना पड़ रहा भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ने और मौसम में ठंडक आने से सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल मोहाली में अस्थमा और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इनमें बच्चों की संख्या भी शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार प्रदूषण और ठंड का असर अस्थमा के मरीजों पर अधिक पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना करीब 70 मरीज सांस संबंधी समस्याओं को लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वहीं, 20 से 30 मरीजों को प्रतिदिन इमरजेंसी में उपचार देना पड़ रहा है। इनमें से दो से तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दिवाली के दौरान पटाखों से निकले धुएं और प्रदूषण के कारण हवा में मौजूद हानिकारक कण सांस की नलियों को प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट से सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। अस्थमा से पीड़ित बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एम्स मोहाली के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की हेड डॉ. अदिति गुप्ता ने बताया कि अस्थमा के मरीजों को अपनी दवाएं और इनहेलर नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क पहनें और धूल, धुएं व ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें। सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सावधानियां

सुबह और शाम ठंड में बाहर निकलने से बचें।

प्रदूषण के बीच मास्क का इस्तेमाल करें।

इनहेलर और दवाएं नियमित लें।

बच्चों और बुजुर्गों को धुएं से दूर रखें।

सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X