शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:भारत को जानो प्रश्नोत्तरी में गोल्डन बेल्स स्कूल की दोनों टीमें प्रथम – Both Teams Of Golden Bells School Stood First In The Know India Quiz

November 20, 2026


मोहाली। सेक्टर-77 स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय ‘भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ के जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। खालसा कॉलेज, फेज-3ए में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की गुरनूर कौर और प्रभलीन कौर विजेता रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में नौवीं कक्षा की स्मिश्थी और एंजेल ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में इतिहास, खेल, धर्म, भूगोल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए। दोनों टीमों का चयन एक दिसंबर 2026 को होने वाली पंजाब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्कूल चेयरमैन कर्नल सीएस बावा (सेवानिवृत्त) ने विद्यार्थियों को बधाई दी और तैयारी करवाने वाली शिक्षिका नेहा मेहरा के प्रयासों की सराहना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X