शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:अतुल शर्मा बने भाजपा पंजाब इंडस्ट्री सेल के सह-संयोजक – Atul Sharma Appointed Co-convener Of Bjp Punjab Industry Cell

November 20, 2026


उद्योगों की समस्याएं नेतृत्व तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता

मोहाली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी अतुल शर्मा को पंजाब भाजपा के इंडस्ट्री सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी पर अतुल शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और उद्योगपतियों व व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए भी समर्पित भाव से काम करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X