Moradabad News:ऑटो मैकेनिक को पीटा, छह पर रिपोर्ट – Auto Mechanic Beaten; Case Registered Against Six People
मुरादाबाद। संभल के रुकनुद्दीन सराय निवासी शंकर ने नागफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे के पास उसकी ऑटो मैकेनिक की दुकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह ऑटो चेक करने के बाद दुकान पर लौट रहा था। रास्ते में भालू नाम के युवक से उसकी बहस हो गई थी। इसी दौरान कपड़े की दुकान से चार व्यक्ति और एक महिला निकल कर आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमलाकर घायल कर दिया गया। सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित शंकर की तहरीर के आधार पर आरोपी भालू, एक महिला और पांच युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
