शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:टीडीआई सिटी में 22 नवंबर को होगा ब्लैक आउट मॉकड्रिल – A Blackout Mock Drill Will Be Held In Tdi City On November 22

November 20, 2026


मुरादाबाद। हवाई हमले के दौरान बचाव की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को टीडीआई सिटी में ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। रविवार शाम छह बजे होने वाले इस अभ्यास के दौरान टीडीआई सिटी के घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज चक ने बताया कि शासन के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड और एनसीसी सहित संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसका उद्देश्य हवाई हमले की स्थिति में बचाव के उपायों का अभ्यास करना है। विद्युत विभाग की ओर से निर्धारित समय पर टीडीआई सिटी की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X