शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:प्रवेशपत्र पर गलत विषय लिखा होने से विद्यार्थी परेशान – Students Distressed Due To Incorrect Subject Listed On Admit Card

November 20, 2026


बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए जारी प्रवेशपत्रों में गलत विषय दर्ज होने से विद्यार्थी परेशान हैं। गैर-चयनित विषय को सही कराने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है।

बरेली कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी की एक छात्रा के प्रवेशपत्र पर भौतिक विज्ञान और गणित विषय चढ़े दिख रहे हैं। इससे परेशान होकर छात्रा कॉलेज पहुंची। उसे प्रार्थनापत्र लेकर विश्वविद्यालय जाने को कहा गया। इसी तरह, बीएससी पीसीएम की एक छात्रा के प्रवेश पत्र में भूगोल विषय लिखकर आया है।

बरेली कॉलेज में कई अन्य विद्यार्थी भी बृहस्पतिवार को इसी तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रवेश फॉर्म भरते समय जो विषय चुना, प्रवेशपत्र पर वही छपकर आता है।

उन्होंने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी कैफे पर जाकर परीक्षा फॉर्म भरवाते हैं। वे फॉर्म का प्रिंट निकलने के बाद उसकी जांच नहीं करते हैं। यही वजह है कि जब प्रवेशपत्र निकलता है, तो उसमें विषयों की गलतियां सामने आती हैं। उन्होंने सलाह दी कि यदि किसी विद्यार्थी के प्रवेशपत्र में त्रुटियां हैं, तो वे विश्वविद्यालय में इसकी जांच करवा सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X