शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:दिवाली पर घर खरीदने का मौका.. एमडीए और आवास विकास ने खोलीं योजनाएं – An Opportunity To Buy A Home This Diwali… Mda And Awas Vikas Launch New Schemes

November 9, 2026


मुरादाबाद। दिवाली के मौके पर अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए मुरादाबाद में दो सरकारी विभागों ने आवासीय संपत्तियों की बिक्री का मौका दिया है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने चार योजनाओं में 466 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों का पंजीकरण शुरू किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने मझोला योजना के सेक्टर-12ए और सेक्टर-14 में मकानों की बुकिंग खोली है। दोनों विभागों की योजनाओं में अलग-अलग बजट के विकल्प हैं।

एमडीए के फ्लैटों की कीमत 4.05 लाख से 22.70 लाख रुपये तक रखी गई है। इनका क्षेत्रफल 38.46 से 75.44 वर्गमीटर है। पंजीकरण शुरू हो चुका है और 31 मार्च 2027 तक चलेगा। आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। दूसरी ओर, आवास विकास परिषद की मझोला योजना संख्या-4, भाग-2 (विस्तार) के तहत सेक्टर-12ए और सेक्टर-14 में 45 सेमीफिनिश्ड मकान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सेक्टर-12ए के 13 और सेक्टर-14 के 32 मकान शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग 25.47 लाख से 97.45 लाख रुपये तक है। मकानों का आकार और कीमत श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। छोटे मकानों का कारपेट एरिया 26.72 वर्गमीटर से शुरू है। पंजीकरण चल रहा है और इसकी अंतिम तारीख 19 नवंबर है। आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी। एमडीए वीसी अनुभव सिंह और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने बताया कि दोनों योजनाओं में कीमत के अलावा पंजीकरण राशि, अन्य शुल्क, मकान की वास्तविक स्थिति और भुगतान की शर्तों की जानकारी जरूर लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X