शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, 20 को लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन – Pharmacists Staged A Sit-in At The Cmo Office; They Will Hold A Demonstration In Lucknow On The 20th

November 14, 2026


मुरादाबाद। वेतन विसंगति दूर करने, पदनाम बदलने और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इसमें जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट शामिल हुए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग की कई वित्तीय और गैर वित्तीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। फार्मासिस्टों का पदनाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति, स्थायी वरिष्ठता सूची जारी करने और नुस्खा लिखने का सीमित अधिकार देने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष पाकेश गुप्ता, जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्रों और ट्रॉमा सेंटरों में पद सृजित नहीं होने से कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के माध्यम से भेजा गया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 नवंबर को लखनऊ में महानिदेशालय पर धरना देकर आगे के आंदोलन और हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर निश्चल भटनागर, एबी ममगई, अनिल कुमार, मुकेश जैन, टीएस चौहान, कुंदन आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X