शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:ड्राइवरों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी और 50 हजार रुपये वेतन की मांग – Demand For An Eight-hour Duty Shift And A Salary Of 50,000 Rupees For Drivers

November 13, 2026


-सर्वहित कल्याण मोर्चा संगठन ने 13 मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। वाहन चालकों के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर सर्वहित कल्याण मोर्चा संगठन ने शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने देशभर के व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए प्रतिदिन अधिकतम आठ घंटे वाहन संचालन की सीमा तय करने और 50 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग उठाई। ज्ञापन में चालकों के लिए 700 रुपये प्रतिदिन भोजन भत्ता और एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। संगठन ने कहा कि लंबे समय तक वाहन चलाने से चालकों की सेहत और सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है। इसलिए पर्याप्त विश्राम की व्यवस्था अनिवार्य की जानी चाहिए। इसके अलावा चालकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा, वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय चालक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की गई। ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात भी कही। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकम्मिल हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रिजवान, जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X