शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mp News:पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत भागा डॉ. झटका 28 साल बाद गिरफ्तार, जवान की हत्या में है आरोपी – Dehli Crime Branch Arrests Murder Accused Dr. Jhatka, Who Evaded Arrest For 28 Years After Escaping Custody
अशोकनगर

Mp News:पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत भागा डॉ. झटका 28 साल बाद गिरफ्तार, जवान की हत्या में है आरोपी – Dehli Crime Branch Arrests Murder Accused Dr. Jhatka, Who Evaded Arrest For 28 Years After Escaping Custody

November 1, 2026


Dehli Crime Branch arrests murder accused Dr. Jhatka, who evaded arrest for 28 years after escaping custody

28 साल से फरारी काट रहे आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अशोकनगर से गिरफ्तार किया है।

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब 28 वर्षों से फरार चल रहे घोषित अपराधी राजिंदर बैरागी उर्फ राजिंदर सिंह यादव उर्फ “डॉ. झटका” (53) को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा पुलिस के एक जवान की हत्या, हत्या के प्रयास के कई मामलों और पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में वांछित था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजिंदर वर्ष 1998 में हरियाणा के सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में हरियाणा पुलिस के जवान जय भगवान की हत्या का आरोपी है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में हत्या के प्रयास के कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि फरवरी 1999 में राजिंदर उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत से गन्नौर रेलवे स्टेशन पर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उसे गाजियाबाद जेल से सोनीपत कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंकने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया। पुख्ता सूचना मिलने पर अशोकनगर जिले के मुंगावली में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

महाराष्ट्र में बन गया था शिक्षक, एमपी में बना डॉ. झटका

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हिरासत से भागने के बाद वह पहले महाराष्ट्र में रहा, जहां उसने एक केंद्रीय विद्यालय में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में काम किया। बाद में वह मध्य प्रदेश में बस गया और राजेंद्र सिंह यादव के नाम से पहचान बनाकर प्रॉपर्टी डीलर तथा बिना पंजीकरण वाले चिकित्सक के रूप में “डॉ. झटका” नाम से काम करने लगा। इस दौरान उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे स्थानीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी को दिल्ली के जनकपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के दो मामलों और हरियाणा के गन्नौर थाने में दर्ज हत्या के मामले सहित कई प्रकरणों में घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X